CGPSC pre-Exam 2019 : हाईकोर्ट ने 3 प्रश्नों के दोबारा जांच के दिए निर्देश, जारी होगी नई मेरिट लिस्ट..

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई राज्य सेवा परीक्षा वर्ष 2019 की प्रारंभिक परीक्षा में त्रुटि को लेकर लगाई गई याचिका पर आज हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने अपने आदेश में उन प्रश्नों की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं, जिनपर याचिकाकर्ताओं ने आपत्ति लगाई थी। इसके साथ

CGPSC pre-Exam 2019 : हाईकोर्ट ने 3 प्रश्नों के दोबारा जांच के दिए निर्देश, जारी होगी नई मेरिट लिस्ट.. Read More »

नेशनल मीडिया अवार्ड : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 20 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित..

रायपुर/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों का चयन कर प्रतिवर्ष नेशनल मीडिया अवार्ड दिया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग ने नेशनल मीडिया अवार्ड 2020 के लिए 20 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक मीडिया संस्थान अपना नामांकन सीधे भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचन सदन

नेशनल मीडिया अवार्ड : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 20 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित.. Read More »

मुंगेली-लोरमी मुख्य मार्ग में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, गले मे निशान के मद्देनजर हत्या की आशंका..

मुंगेली/ यह पूरा मामला मुंगेली लोरमी मार्ग पर जमकोर और उमरिया के बीच सुनसान इलाके की है जहां झाड़ियों के बीच युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों में युवक की लाश को देखी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची

मुंगेली-लोरमी मुख्य मार्ग में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, गले मे निशान के मद्देनजर हत्या की आशंका.. Read More »

कोरबा : तिरपाल से ढंककर अवैधरूप से रेत का परिवहन, जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने फिर की कार्रवाई : पहले दस्तावेजों के लिए वाहन चालक ने किया गुमराह, कड़ाई पर अवैध रेत परिवहन कबूला..

कोरबा/ रेत खदानों के शुरू होने के बाद भी अवैध रेत खनन एवं परिवहन रूक नहीं रहा है। रेत चोरों ने अब ट्रेक्टरों में अवैध रूप से खनिज-रेत को तिरपाल लगाकर वैध दिखाने की कोशिश कर परिवहन का नया तरीका ईजाद करने की कोशिश में लगे हैं। ऐसे ही एक रेत चोरी और अवैध परिवहन के मामले में आज टास्क फोर्स के सदस्य एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी पंचराम सलामे ने उरगा-पंतोरा मार्ग में स्थित ग्राम सेमीपाली के मुख्य मार्ग पर कार्यवाही कर एक ट्रेक्टर को जप्त किया।      प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उरगा-पंतोरा मार्ग की ओर तरदा, कनकी की ओर क्षेत्र भ्रमण में कार्यपालिक दण्डाधिकारी सलामे निकले थे।सेमीपाली के समीप स्थित ग्राम कुदुरमाल की सीमा से लगे हसदेव नदी क्षेत्र से अवैध रूप से रेत खनन कर ग्राम उरगा की ओर परिवहन करते हुएक ट्रैक्टर क्रमांक CG 12 AY 7610 को रूकवाकर रेत की राॅयल्टी पर्ची एवं अन्य दस्तावेजों की मांग सलामे ने वाहन चालक से की।वाहन चालक शत्रुघन केंवट ने पहले तो जाँचकर्ता अधिकारी सलामे को गुमराह करते हुए रेत को भैंसामुड़ा की स्वीकृत रेत खदान से लाना और राॅयल्टी पर्ची आदि दस्तावेज वाहन मालिक उरगा निवासी के घर पर होना बताया।जांच अधिकारी के द्वारा संदिग्धरूप से परिवहन की शंका पर कड़ाई से पूछताछ करने पर वाहन चालक ने सच्चाई बता दी। वाहन चालक ने बताया कि वह रेत को कुदुरमाल से लगे हसदेव नदी के अवैध घाट से ला रहा है।ट्रैक्टर उरगा निवासी किसी दिनेश अग्रवाल को होना बताया जा रहा है। सलामे ने यह पूरी कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 1966 के तहत की है और रेत से भरे ट्रैक्टर को जप्त कर उरगा थाना में पुलिस के सुपुर्द किया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर किरण कौशल के निर्देश पर रेत चोरों पर  लगाम लगाने तथा रेत के अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने हेतु जिला स्तरीय टाॅस्क फोर्स का गठन किया गया है। टाॅस्क फोर्स द्वारा रेत चोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। छह सदस्यीय इस टास्क फोर्स के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर आशीष देवांगन बनाए गए है। नायब तहसीलदार पंचराम सलामे, सहायक खनिज अधिकारी सबीना बेगम, पर्यावरण विभाग के सहायक अभियंता विजय पोर्ते, खनि निरीक्षक उत्तम खूँटे और नगर सैनिक रमाकांत दुबे इस टास्क फोर्स के सदस्य  बनाए गए है कलेक्टर ने टास्क फोर्स को अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के प्रकरणों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिला प्रशासन आम लोगों को रियायती दरों पर रेत सुलभरूप से उपलब्ध हो सके, इस लिहाज से रेत चोरो पर लगातार कार्रवाई कर रहा है।नदी-नालो में बेतरतीब खुदाई करते खनिज संपदा का दोहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। प्रशासन यह भी सुनिश्चित कर रहा है कि वैध रेट घाटों में भी पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित दरों पर ही रेत की बिक्री की जावे और ऐसा न करने वालों पर निरन्तर कार्रवाई भी की जा रही है।

कोरबा : तिरपाल से ढंककर अवैधरूप से रेत का परिवहन, जिला स्तरीय टास्क फोर्स ने फिर की कार्रवाई : पहले दस्तावेजों के लिए वाहन चालक ने किया गुमराह, कड़ाई पर अवैध रेत परिवहन कबूला.. Read More »

मुंगेली : प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार आज रहेंगे मुंगेली प्रवास पर..

मुंगेली // प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोंद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार सड़क मार्ग से आज मुंगेली पहुॅचेगे और यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री गुरू रूद्र कुमार के लिए शाम 6 बजे का समय विश्राम गृह मुंगेली में आरक्षित रहेगा। मंत्री गुरू रूद्र कुमार मुंगेली में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

मुंगेली : प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार आज रहेंगे मुंगेली प्रवास पर.. Read More »

मरवाही उपचुनाव: मतदान जारी.. कांग्रेस-भाजपा सहित 8 प्रत्यासी मैदान पर..

रायपुर/ मरवाही उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। गौरतलब है कि भाजपा कांग्रेस समेत 8 प्रत्याशी मैदान में है। सुबह 8 बजे से सभी मतदान केंद्रों में मतदान प्रक्रिया जारी है। यहां सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। उपचुनाव के परिणाम 10 तारीख को आएंगे। राज्य के गठन के बाद पहली

मरवाही उपचुनाव: मतदान जारी.. कांग्रेस-भाजपा सहित 8 प्रत्यासी मैदान पर.. Read More »

Scroll to Top