मौसम : सरकार ने आपदा राहत दलों को तैनात करने का दिया निर्देश, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार मानसून के आगमन पर सबसे ज्यादा बारिश, प्रदेश के कई जिलों में बरसात ने तोड़ा रिकॉर्ड..
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में पिछले चार दिनों से रुठा मानसून फिर सक्रिय हुआ तो कई रिकॉर्ड टूट गए। मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार मानसून के आगमन पर 17 जिलों में अब तक की सर्वाधिक बारिश हुई है। मंगलवार दोपहर बाद शुरू हुई बरसात देर रात में विकराल


