रायगढ़ जिले का तमनार कोविड टीकाकरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने वाला प्रदेश का पहला विकासखंड बना…
रायगढ़// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में कोविड टीकाकरण व्यापक स्तर पर हो रहा है। कोविड टीकाकरण के क्षेत्र में रायगढ़ जिले में लगातार उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। रायगढ़ जिला शुरू से हर आयु वर्ग के टीकाकरण में अग्रणी रहा है। रायगढ़ में 26 जून को महा टीकाकरण अभियान में प्रदेश


