आईजी रतनलाल डांगी रहे रायगढ़ प्रवास पर, थाना कोतरारोड़ के निरीक्षण में रिकार्ड के रख रखाव, अपराध, शिकायत के निकाल से हुये संतुष्ट….
रायगढ़// 2 जुलाई को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, रतनलाल डांगी रायगढ़ दौरे पर थे। उनके द्वारा अपने दौरे में जिले के किसी एक थाना/चौकी का आकस्मिक निरीक्षण करना पूर्व ही अवगत करा दिया गया था जिसे लेकर सभी थाना-चौकी तैयारी में थे। तय दिनांक के एक दिन पूर्व शाम को रायगढ़ पहुंचे डांगी सर्किट हाऊस

