रात्रिगश्त में पकड़ा गया लकड़ी से भरा वाहन, जांच में निकली किसानों की सेमर लकड़ी, दलाली कनेक्शन भी आया सामने..
रात की गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने बरमकेला क्षेत्र के ग्राम लिंजीर चौक के पास लकड़ी से भरे एक संदिग्ध वाहन को रोककर बड़ी कार्रवाई की। अंधेरे में हो रहे इस परिवहन ने टीम के शक को और गहरा कर दिया। वाहन को रोककर पूछताछ की गई तो मामला पहली नजर में संदिग्ध लगा, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो कहानी ने अलग ही मोड़ ले लिया।
