सारंगढ़ बना जिला, सभी वर्गों में अपार हर्ष का माहौल, क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जताया आभार…
रायगढ़// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश के दौरान प्रदेशवासियों को कई ऐतिहासिक सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक विकेंद्रीकरण के सिलसिले को और आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में जिलों का पुनर्गठन करते हुए 4 नए जिलों के गठन की ऐतिहासिक घोषणा




