जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का सर्वेक्षण के लिए पंजीयन शुरू, CGQDC मोबाइल एप के जरिए व्यक्ति स्वयं सर्वे के लिए जानकारी करा सकता है दर्ज…
रायगढ़// प्रदेश की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की गिनती प्रदेश सहित जिले में शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ क्वांटीफायबल डाटा आयोग के मोबाइल एप में व्यक्ति खुद अपने से संबंधित जानकारी डाल पंजीयन करा सकता है। यह सीजीक्यूडीसी मोबाइल एप चिप्स द्वारा तैयार किया गया है।





