उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने किया विभिन्न गांवों का दौरा, 85 लाख से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन..
रायगढ़// उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने खरसिया विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों के जनसंपर्क में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 85 लाख 20 हजार के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने गांवों में जनसंपर्क के दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ की बड़ी आबादी गांवों में निवास करती है।



