रेप पीड़ित ने दिलाई आरोपी को जमानत, हाईकोर्ट में जज से कहा- इन्हें जमानत दे दीजिए, मैं अपनी मर्जी से इसके साथ गई थी..
बिलासपुर// कोरबा में 8 महीने पहले नाबालिग लड़की को अगवा करके उससे रेप के आरोपी को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। महत्वपूर्ण बात यह रही कि कोर्ट ने पीड़ित के कहने पर ही आरोपी को जमानत दी। उसने कहा- हम एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और मैं अपनी मर्जी से इनके साथ गई थी।



