लखीमपुर पर गरमाई सियासत : डॉ रमन ने सिलगेर पर राहुल-प्रियंका के साथ भूपेश को घेरा, सीएम बघेल का पलटवार, कहा- हमने नहीं रोका था भाजपा को जाने से..
रायपुर// लखीमपुर खीरी की घटना ने उत्तर प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ की भी सियासी माहौल को गरमा दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सक्रियता पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तंज कसते हुए सिलगेर का जिक्र किया है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए उल्टे भाजपा को




