बिरयानी-मटन पर ट्रोल हुए अमित जोगी, बंगले में भोज की तस्वीर डालकर एकादशी का जिक्र कर दिया, लोगों ने बताया धर्म का अपमान..
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही// जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष और मरवाही के पूर्व विधायक जोगी बंगले में हुए एक भोज की तस्वीर डालकर बुरी तरह ट्रोल हो गए हैं। अमित जोगी ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के कार्यकर्ताओं के लिए रविवार को एक भोज का आयोजन किया। उसकी तस्वीरें जारी कर उन्होंने लिखा एकादशी पर्व पर हैदराबाद की बिरयानी बनाई।



