प्रताड़ना के कारण खुदकुशी : फांसी पर झूलने से पहले दीवाल में लिखा एएसआई और कांग्रेसी नेता का नाम, एसपी ने तत्काल प्रभाव से एएसआई को किया सस्पेंड..
रायगढ़// रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा द्वारा आत्महत्या के संवेदनशील मामले में तत्परता दिखाते हुए मामले से संबंधित एएसआई को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि कोतरा रोड थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार चंद्रा और कांग्रेसी नेता नमो पटेल द्वारा उनके पुत्र को एक मामले



