कर्मकार मंडल के अध्यक्ष के खिलाफ एक्शन, सन्नी अग्रवाल कांग्रेस से निलंबित, महामंत्री अमरजीत से विवाद के बाद PCC चीफ ने की कार्रवाई..
रायपुर// छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल पर पार्टी अनुशासन का डंडा चला है। अग्रवाल को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। PCC महामंत्री अमरजीत चावला से विवाद के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इसके निर्देश दिए थे। शनिवार शाम प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री


