सावधानी हटी और दुर्घटना घटी, बैंक से धान बोनस के रुपए निकाल सामान खरीदने गया था किसान, बदमाश साइकिल से थैला उठाकर हुआ फरार..
बिलासपुर// कहते है सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। ऐसा ही एक वाक्या तखतपुर में सामने आया जहां एक किसान अपनी लापरवाही की वजह से उठाईगिरी का शिकार हो गया। दरअसल वह बैंक से रुपए निकाल सामान खरीदने के लिए ट्रेडर्स की दुकान में गया था। इसी बीच एक बदमाश ने उसकी साइकिल से थैला उतारा





