छत्तीसगढ़ मॉडल, समावेशी विकास का ऐसा मॉडल, जिसके मूल में सद्भाव, करुणा तथा सबकी भागीदारी : मुख्यमंत्री बघेल, लोकवाणी की 24वीं कड़ी प्रसारित..
रायपुर// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आकाशवाणी से आज प्रसारित रेडियोवार्ता लोकवाणी की 24वीं कड़ी में ‘‘नवा छत्तीसगढ़ और न्याय के तीन वर्ष’’ विषय पर बात-चीत की शुरूआत जय जोहार के अभिवादन के साथ की। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इन तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य को अपनी वास्तविक छत्तीसगढ़िया पहचान दिलाते हुए, विकास और न्याय




