24 किलो चांदी की चमकीली परत से जगमगाये भगवान भोलेनाथ, भोरमदेव का शिवलिंग नए स्वरूप में स्थापित..
कवर्धा/ छत्तीसगढ़ में कवर्धा जिला मुख्यालय के पास स्थित विश्वप्रसिद्ध भोरमदेव के मंदिर भगवान भोलेनाथ को नए स्वरूप में स्थापित किया गया है। उल्लेखनीय है कि भोरमदेव छत्तीसगढ़ का खजुराहो के नाम से भी प्रसिद्ध है। यह मंदिर 11 वीं शताब्दी में निर्मित बताया जाता है। अति प्राचीन होने के कारण शिवलिंग का क्षरण होने



