सरिया में विधि विधान से हुआ धान खरीदी का शुभारंभ, तिलक लगाकर किसानों का किया गया स्वागत..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत सरिया के धान खरीदी केंद्र में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पहले छत्तीसगढ़ महतारी, अन्नपूर्णा माता एवं लक्ष्मी नारायण के साथ माप – तौल यन्त्र का विधिवत रुप से पूजा पाठ कर धान खरीदी की औपचारिकता पूरी की। वहीं समिति के पंजीकृत किसानो को वस्त्र-श्रीफल भेट किया गया और उनका तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है, और यहां सबसे ज्यादा धान की खेती की जाती है। यहां उगने वाले उन्नत और अच्छे किस्म की धान के कारण ही पूरे विश्व में छत्तीसगढ़ को धान के कटोरा के नाम से जाना जाता है और इसका श्रेय खेतों में दिन रात पसीना बहाने वाले हमारे किसान भाइयों को जाता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर आज किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य दिया जा रहा है जिससे किसानों में एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। उन्होंने समिति के सभी अधिकारी कर्मचारियों से यह अपील किया है कि धान बेचने आए किसानों को समिति में किसी भी प्रकार की असुविधान न हो ना हो इस बात का ख्याल रखा जाए।

किसानों में खुशी का माहौल

धान खरीदी का शुभारंभ होने के बाद किसानों में खुशी का माहौल देखा गया।किसानों ने ₹3100 प्रति क्विंटल के दर से हो रहे धान खरीदी पर राज्य सरकार और प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय का आभार जताया और कहा कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा किसानों के हित में निर्णय लिया जा रहा है। इसके लिए हम उनका और पूरे मंत्रिमंडल का आभार जताते हैं ।

इस अवसर पर नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराप, भाजपा मण्डल सरिया अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुरारी नायक, मण्डल उपाध्यक्ष सीताराम प्रधान, मनोज मेहर, पार्षदगण – पिन्टू मेहर, मोतीलाल स्वर्णकार, आशुतोष स्वर्णकार, तीर्थ सिदार, शत्रुघन प्रधान, सेवा सहकारी समिति सरिया के प्राधिकृत अधिकारी सुनील प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

Scroll to Top