शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़ // एनएसयूआई सारंगढ़ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष स्वर्गीय पंकज मालाकार की जयंती के अवसर पर बरमकेला में श्रद्धांजलि सभा और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सबसे पहले स्व. पंकज मालाकार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, इसके बाद रक्तदान शिविर शुरू हुआ। इस शिविर में कुल 37 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है और हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सारंगढ़ की पूर्व अध्यक्ष मंजू मालाकार, बरमकेला ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य ताराचंद पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोहर नायक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू नायक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी और एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए उनके इस सामाजिक कार्य की सराहना की।आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी समाजहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़े और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
रक्तदान करने वालों में जीवर्धन साहू, गौतम, प्रकाश डनसेना, दुर्गेश पटेल, भूपेंद्र साहू, रोहित श्रीवास, रुपेश निषाद, अभिनव (अप्पू) पुजारी, सूरज चौधरी, दीपक कुमार, हरीश चौधरी, संदीप खलिया, अमन मालाकार, डॉ. स्वाति पटेल, डोलनारायण पटेल, गोविंद दास महंत, मुरारी सारथी, सुरेंद्र वर्मा, संदीप पटेल, खुलेश साहू, मनीष साहू, दीपक अग्रवाल, नितिन कुमार पाणिग्राही, प्रदीप पटेल, बालमुकुंद पटेल, देवा चौहान, जयराम यादव, आकाश नायक, धर्मेंद्र चौहान, अतुल पटेल, सुशील पटेल, जयकुमार पटेल, विकास मालाकार, परमेश नायक, तेजस पटेल, सत्यवान सिदार और राहुल निषाद शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष प्रशांत साहू, जिला महासचिव विनायक पटेल, विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल, विधानसभा उपाध्यक्ष भूपेंद्र साहू, बरमकेला ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश पटेल, पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष नेमिष पटेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवर्धन साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल भारती, अमर बब्बन भारती, राकेश यादव, देवकुमार चौहान, गुलशन यादव, खुलेश साहू सहित एनएसयूआई बरमकेला के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।


