OLX पर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर 87 हजार रुपये पार, मुख्य आरोपी को पुलिस ने अलवर से किया गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायपुर/ ऑनलाइन खरीदी बिक्री साइड साइट olx पर आर्मी और सुरक्षाबलों के नाम से धोखाधड़ी की जा रही है। गैंग का संबंध अलवर राजस्थान से है, पुलिस ने रायपुर के कुबेर भारती की शिकायत पर अलवर राजस्थान के बड़ौदामेव थाना के खेड़ा गांव से 25 साल के जुबेर खान को गिरफ्तार किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस के मुताबिक राखी थाना के खंडवा गांव के कुबेर ने 7 जनवरी को ओ. एल. एक्स. पर स्कूटी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। कुबेर ने कहा था कि स्कूटी बेचने के नाम पर उससे धोखाधड़ी कर उसके खाते से 86999 रुपए निकाल लिए गए।

एडिशनल एसपी ग्रामीण तारकेश्वर पटेल बता रहे हैं कि लोगों को इस तरह के धोखाधड़ी से बचना चाहिए, फिलहाल जुबेर से पूछताछ की जा रही है कि अन्य कितने लोगों से धोखाधड़ी की है। कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं, इन सभी की पड़ताल की जा रही हैं।

Scroll to Top