मितान योजना में जुड़ा नया अध्याय : अब घर बैठे बनवा सकेंगे राशन कार्ड, 14545 पर करना होगा कॉल, सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी..

शेयर करें...

रायपुर/ अब घर बैठे आप राशन कार्ड बनवा सकेंगे। इसके लिए 📞14545 नंबर पर कॉल करना अनिवार्य है. यह जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी और लिखा – जुड़ा एक और नया अध्याय…आप सबको बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि अब हमने राशन कार्ड को भी मितान योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। अब राशन कार्ड बनवाने के लिए घर बैठे कॉल करें 📞14545 पर और घर बुलाएँ मितान. घर बैठे ही बन जाएगा आपका राशन कार्ड. राशन कार्ड बनवाने की दूर हुई दुविधा, मितान घर लेकर आएगा अब ये सुविधा।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर बैठे शासकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। योजना के तहत अब तक कई हजार शासकीय दस्तावेज नागरिको कों घर बैठे ही प्रदान कर दिए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को दस्तावेज संबंधी जानकारी टोल फ्री नम्बर 14545 पर प्रदान की जा रही है।

Scroll to Top