भारतीय युवा कांग्रेस में नई नियुक्तियां, सरिया ब्लॉक से लोकेश प्रधान को जिला उपाध्यक्ष और अन्य 3 को जिला सचिव की मिली अहम जिम्मेदारी..

शेयर करें...

सारंगढ़–बिलाईगढ़// भारतीय युवा कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और जिला प्रभारी विराज चंद्राकर की अनुमति से जिला अध्यक्ष शुभम बाजपाई द्वारा जिला उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, सहसचिव एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

इन नियुक्तियों के माध्यम से युवा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का प्रयास किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

युवा कांग्रेस सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के सरिया ब्लॉक से लोकेश प्रधान (ग्राम कंचनपुर) को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नारायण प्रधान (ग्राम पोरथ), अजय पटेल (ग्राम कटंगपाली) और दुर्गेश सिदार (ग्राम बोंदा) को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों से सरिया ब्लॉक के युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करेंगे, युवाओं को कांग्रेस से जोड़ेंगे और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Scroll to Top