मुंगेली : युवक ने बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

मुंगेली/ जिले के सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पलानसरी के आश्रित ग्राम भद्राली का है। जहां गांव के चंदू बर्मन पिता मलाऊवा बर्मन उम्र 20वर्ष ने तालाब किनारे बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Join WhatsApp Group Click Here

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीते रात तकरीबन 9 बजे की है। जहां ग्रामीणों ने देखा कि गांव के तालाब किनारे फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। जिसके बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई। वही ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी सिटी कोतवाली को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां मृतक का पंचनामा कर एंबुलेंस व डॉक्टरों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेली रवाना किया गया। वही युवक के आत्महत्या के कारण का पता nhi चल पाया है। साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है।

Scroll to Top