शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// सरिया तहसील के ग्राम पंचायत बरगांव में मनरेगा बचाव संग्राम के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और रोजगार गारंटी योजना से जुड़े अपने अधिकारों को लेकर जागरूकता दिखाई।

जन चौपाल को संबोधित करते हुए सरिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उग्रसेन साहू ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि गरीब, मजदूर, किसान और महिलाओं की आजीविका की गारंटी है। गांवों में रोजगार और सम्मान देने वाली इस योजना के बजट में कटौती कर गरीबों के हितों को कमजोर किया जा रहा है।
प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव ने ग्रामीणों को विस्तार से मनरेगा की उपयोगिता समझाई। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से गांवों में तालाब, सड़क, नाली, खेत-तालाब और मेड़बंदी जैसे स्थायी कार्य हुए हैं, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। मनरेगा ने पलायन रोकने में बड़ी भूमिका निभाई है और गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों के कारण मजदूरों को समय पर काम और मजदूरी नहीं मिल पा रही है, जो चिंताजनक है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा को कमजोर नहीं होने देगी और इसके अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार गारंटी योजना गरीब, मजदूर और किसानों के लिए जीवनरेखा है। उन्होंने ग्रामीणों से संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।
कार्यक्रम में बीडीसी युवराज चौधरी, मानस साहू और ललित डनसेना ने भी अपने विचार रखे और मनरेगा बचाव के समर्थन में आवाज बुलंद की। मंच संचालन उग्रसेन साहू ने किया। जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में मनरेगा को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का विरोध करने और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आंदोलन तेज करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रकाश नायक, प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव, ब्लॉक अध्यक्ष उग्रसेन साहू, बीडीसी युवराज चौधरी, मंडल अध्यक्ष अगनू पटेल, प्रकाश पुरोहित, खेमराज नायक, रूप पटेल, जयप्रकाश साहू, संजय प्रधान, नरेंद्र डनसेना, तफसीर, मानस साहू, संजय बारीक, उपेंद्र, खीरों, प्रेम साहू, दुर्गेश, भुवन विजय, मधुर लाल, गुलशन, भवानी, घसिया, जयलाल, पलटन, श्यामलाल, मधुर, शकराजीत, रामगोपाल, प्रमोद यादव, अनिल, सुरेश, ईश्वर साहू, लोकेश, रविचंद्र पटेल, बावा, बल्लभ, आश्वसन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



You must be logged in to post a comment.