शेयर करें...
सरगांव। संत शिरोमणि गुरू रविदास शासकीय महाविद्यालय सरगांव के बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए छात्र नेता एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा मांग किया गया था। जिस पर विधायक धरमलाल कौशिक के अनुशंसा पर 16 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुआ। जिसका आज बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के द्वारा बाउंड्रीवाल निर्माण का भूमि पुजन किया गया। विधायक ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओ से महाविद्यालय के पढ़ाई की गतिविधियों पर चर्चा किये छात्रों को किसी भी प्रकार की समस्याओं के निराकरण करवाने का आस्वासन दिया कायर्क्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय की प्राचार्या आभा त्रिपाठी, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, बाउंड्रीवाल के निमार्णकर्ता राजा गिरी गोस्वामी, आर एस इंजीनियरिंग वर्मा, मण्डल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर, नरेन्द्र शर्मा, पोषण यादव, पंकज वर्मा, असद मोहम्मद, परमानन्द साहू, कमलेश अग्रवाल, विष्णु राजपूत, रामकुमार गायकवाड़, निखिल कौशिक, उदित साहू, कमलेश अग्रवाल, अशोक ठाकुर आदिल खान, ओसामा खान, अदनान खान, यश शर्मा, मनीष यादव, रुपाली पठारी, गीतांजलि साहु, खिलेश्वरी, स्वाति, आरती साहू, एवं महाविद्यालय के छात्र छात्रायें उपस्थित थे।


