अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, औचक निरीक्षण के दौरान पकड़े गए वाहन..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को सारसीवां और भटगांव तहसील क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन करते हुए 5 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

Join WhatsApp Group Click Here

निरीक्षण के दौरान सारसीवां क्षेत्र में साधारण रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर पकड़े गए। वहीं भटगांव क्षेत्र में चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते दो हाइवा तथा साधारण रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर पर कार्रवाई की गई। संबंधित वाहनों को थाना सारसीवां एवं थाना भटगांव की अभिरक्षा में रखा गया है।

खनिज विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Scroll to Top