प्राथमिक शाला नंदीगाव में गूंजा योग का संदेश : शिक्षक जुगेन्द्र साहू ने स्वस्थ तन–मन का दिया मंत्र..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// विकास खंड बरमकेला अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला नंदीगाव में शनिवार का दिन बच्चों के लिए खास और प्रेरणादायक रहा। विद्यालय परिसर में योग शिक्षक जुगेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में स्कूली बच्चों को योगाभ्यास कराया गया और स्वस्थ जीवनशैली का महत्व समझाया गया। योग शिक्षक जुगेन्द्र साहू ने बच्चों को विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए बताया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन एकाग्र और आत्मविश्वास मजबूत होता है। उन्होंने बच्चों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने, जंक फूड से दूर रहने और पौष्टिक आहार अपनाने का संदेश भी दिया।

Join WhatsApp Group Click Here

योग शिक्षक जुगेन्द्र साहू ने कहा बच्चों के जीवन में योग की शुरुआत जितनी जल्दी हो, उतना बेहतर है। योग न केवल शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि मानसिक विकास और अनुशासन भी सिखाता है। यदि बच्चे प्रतिदिन कम से कम 15 से 20 मिनट योग करें और संतुलित आहार लें, तो वे बीमारियों से दूर रहकर पढ़ाई और खेल में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

इस अवसर पर प्रधान पाठक गांडाराम ओगर, शिक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, सरपंच गौरीशंकर विश्वाल एवं रिटायर्ड शिक्षिका की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी शिक्षकों ने बच्चों को प्रतिदिन योग करने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ योगासन किए, जिससे विद्यालय का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया

Scroll to Top