शेयर करें...
रायपुर// रायपुर के आरंग ब्लॉक के ग्राम पारागांव में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल से एक शादीशुदा महिला ने छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने तलाश शुरू की, तो कुछ दूरी पर दूसरी महिला की लाश बरामद हुई।
यह लाश स्वाति त्रिवेदी (27) की नहीं बल्कि किसी और महिला की है। लाश करीब 2 से 3 दिन पुरानी है। महानदी के किनारे पर बहकर आ गई है। हालांकि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला साड़ी पहननी हुई है और बाल सफेद है।
महिला को किसी ने नहीं देखा कूदते
आरंग पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि, पारागांव निवासी स्वाति त्रिवेदी की स्कूटी पुल पर खड़ी मिली है। रेलिंग में दुपट्टा बंधा हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार किसी ने महिला को कूदते हुए नहीं देखा है, लेकिन हालात देखकर गोताखोरों को उसकी तलाश में लगाया गया है।
दो साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार स्वाति की शादी दो साल पहले रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी। उनका ढाई महीने का एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि वह रक्षाबंधन मनाने अपने मायके पारागांव आई हुई थी। घटना की सूचना परिजनों काे पुलिस ने दी है। सुबह से गोताखोर महिला की तलाश में जुटे हुए हैं।
महिला की तलाश जारी- निरीक्षक
घटना की पुष्टि करते हुए निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि, सुबह से ही गोताखारों की टीम महिला की तलाश कर रही है। पुलिस से स्कूटी-दुपट्टा बरामद कर लिया गया है। महिला का शव अभी तक नहीं मिला है।