बड़ी दुर्घटना होने से टली : नवरात्र में निकाली गई झांकी में आग लगने से हजारों लोगों की भीड़ में मचा हड़कंप, एक युवक ने कूदकर बचाई जान..

शेयर करें...

कोरबा/ जिले में नवरात्र पर झांकी के दौरान अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। ये आग उस समय लगी जब हजारों की मात्रा में श्रद्धालु झांकी में शामिल हुए थे। तभी अचानक तेज आग की लपटें उठने लगी। जिसके बाद आसपास खड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना में किसी को गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है।

Join WhatsApp Group Click Here

चैत्र नवरात्र के लिए झांकी का आयोजन

जानकारी के अनुसार ये झांकी हर साल चैत्र नवरात्रि के अवसर पर हिंदू समाज की ओर से निकाली जाती है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। माता की शोभायात्रा करीब साढ़े 6 बजे सीतामढ़ी से कोरबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान झांकी में अचानक आग लग गई। इसके बाद झांकी के बैठे व्यक्ति ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में वो भी झुलस गया। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दमकल की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बड़ी दुर्घटना होने से टली

इस शोभायात्रा में हजारों की मात्रा में लोग शामिल थे। इसमें महिलाओं और बच्चों का भी समूह था। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जा रहा था। इसमें पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगी हुई थी। उसके बावजूद इस तरह की घटना सामने आई। आग किन कारणों से लगी है, इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है।

Scroll to Top