मूसलाधार बारिश के बीच बड़ा हादसा: माधोपाली पुल पर तेज बहाव में कार बही, चालक की तलाश जारी..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। माधोपाली पुल पार करते समय तेज बहाव में एक कार बह गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में घोटला बड़े निवासी देवनारायण पटेल सवार थे।

Join WhatsApp Group Click Here

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक अमझर पुल के आसपास रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण संयुक्त रूप से लापता देवनारायण पटेल की तलाश में जुटे हुए हैं।

हादसे के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं और रेस्क्यू टीम के साथ सहयोग करते हुए लापता व्यक्ति के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार किस परिस्थिति में पुल पर पहुंची और तेज बहाव में कैसे बह गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले मार्गों को पार करने से बचें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

समाचार लिखे जाने तक देवनारायण पटेल का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस और प्रशासन का रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है तथा मामले की जांच भी की जा रही है।

Scroll to Top