मल्दा में घर में घुसा महिंद्रा ट्रैक्टर, पत्नी की मौके पर मौत, पति गंभीर रूप से घायल, चालक पुलिस की गिरफ्त में..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले के मल्दा ब गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरमकेला की ओर आ रहा महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा। हादसे के समय घर के सामने धूप सेंक रहे पति-पत्नी इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना में 45 वर्षीय महिला हेमशैला निषाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति भारत लाल निषाद (62 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक संजय सिदार पुलिस की गिरफ्त में है।

Join WhatsApp Group Click Here

घर के सामने बैठे पति-पत्नी को ट्रैक्टर ने लिया चपेट में

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच ग्राम पंचायत मल्दा-ब क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर दानसरा की ओर से बरमकेला की तरफ आ रहा था। इसी दौरान मल्दा के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे अपने घर के सामने धूप सेंक रहे पति-पत्नी को चपेट में लेते हुए सीधे घर में जा घुसा। इस हादसे में हेमशैला निषाद (45 वर्ष), पति भारत लाल निषाद (62 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भारत लाल निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मौके पर जुटे ग्रामीण, चालक पुलिस की गिरफ्त में

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल भारत लाल निषाद को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। ट्रैक्टर चालक संजय सिदार, पिता स्वर्गीय सादराम सिदार, (निवासी – तोरेसिंघा, ग्राम पंचायत गोबरसिंघा) को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसके अलावा जानकारी मिली है कि यह ट्रैक्टर बाँजीपाली निवासी मुर्गी फार्म वाले संतोष पटेल का बताया जा रहा है।

ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं होने की भी चर्चा

हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, वाहन के पंजीयन और दस्तावेजों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रैक्टर चालक का वाहन से नियंत्रण कैसे छूटा और किन परिस्थितियों में ट्रैक्टर घर में जा घुसा। इस हादसे ने एक परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है। गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण मृतका के परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

Scroll to Top