शेयर करें...
Share this News
कोरबा कटघोरा/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री हेमंत रात्रे के नेतृत्व में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया माननीय न्यायाधीश श्री हेमंत रात्रे जी अपनी उद्बोधन में निशुल्क विधिक सेवा के बारे में जानकारी देते हुए मोटर यान अधिनियम, मोटर दुर्घटना, महिलाओं के अधिकार,

शिक्षा के अधिकार, बच्चों पर होने वाली अपराध, बाल श्रम बाल संरक्षण, बाल विवाह, पोक्सो एक्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 नालसा टोल फ्री नंबर 15100 आदि जानकारी दिया गया एवं बताया गया विधिक साक्षरता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किए जाने वाले जन जागरूकता कार्यक्रम है जिनका उद्देश्य आम नागरिकों को उनके कानून अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना है यह शिविर ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में विशेष कर कमजोर वर्गों के लिए कानून की समझ बढ़ाने के लिए आयोजित किए जाते हैं।

एवं साइबर क्राइम, बच्चों को नशा से होने वाले दुष्परिणाम एवं बचाव के बारे में जानकारी दिया गया उपस्थित शिक्षक गण, श्रीमती कुर्दुला तिर्की, श्रीमती अनीता द्विवेदी, श्रीमती एडिमा मिश्रा, श्रीमती निर्मला साहू, श्रीमती सुधा त्रिपाठी एवं अंकिता चौबे बच्चों की संख्या,75 अधिकार मित्र, तलवीर सिंह , आरती मंगेशकर तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा उपस्थित रहे।




You must be logged in to post a comment.