खरोरा सड़क दुर्घटना : CM साय ने मृतकों को 5-5 लाख तथा घायलों को 50 हजार देने किया घोषणा..

शेयर करें...

रायपुर// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस दुखद घटना में 13 लोगों की मृत्यु तथा 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। मुख्यमंत्री शसाय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।

Also Read : रायपुर-बलौदाबाजार रोड में मौत का तांडव : सड़क हादसे में बच्चे बूढ़े सहित 17 लोगों की मौत और दर्जनों घायल..

मृतकों के परिजनों को 5 लाख तथा घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि

मुख्यमंत्री साय ने घायलों के समुचित उपचार हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घोषणा की है कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

हादसे में इनकी गई जान

  1. एकलव्य साहू (6), ग्राम मोहंदी,
  2. कुमारी भूमि साहू, ग्राम आनंदगांव,
  3. उमंग साहू (4 माह),
  4. गीता साहू, ग्राम मोहंदी
  5. प्रभा साहू, ग्राम मोहंदी,
  6. नंदनी साहू, ग्राम मोहंदी, 
  7. टिकेश्वरी साहू, ग्राम चटौद, 
  8. कृति साहू, ग्राम चटौद,
  9. टिकेश्वरी साहू, ग्राम मनहोरा 
  10. कुंती साहू, ग्राम चटौद,
  11. महिमा साहू (18), गोंदवारा खमतराई,
  12. वर्षा साहू (27), बेरला,
  13. राजबती साहू (60), नगपुरा मंदिर हसौद शामिल हैं।
Scroll to Top