शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// जिले के सरिया तहसील अंतर्गत बड़े केनाभांठा में आयोजित श्री श्री 24 प्रहरी अखंड नाम यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
Join WhatsApp Group
Click Here
ज्ञात हो कि यह महोत्सव 10 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
दूसरे दिन रामकुमार पटेल ने की भोजन व्यवस्था में सहयोग
कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को ग्राम पंचायत मारोदरहा के आश्रित ग्राम कारीगांठी निवासी गोटिया रामकुमार पटेल द्वारा सहयोग स्वरूप स्वल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। सुबह से लेकर रात तक श्रद्धालुओं और आयोजन में शामिल लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों के सहयोग और सहभागिता से भक्तिमय माहौल बना हुआ है।


