जुगेंद्र प्रसाद साहू ने 13 मेडल जीतकर रचा इतिहास, वनांचल के शिक्षक ने बढ़ाया जिले का मान..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत वनांचल ग्राम झीकीपाली के किसान पुत्र और चांटीपाली माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक जुगेंद्र प्रसाद साहू ने महज 3 महीनों में 13 पदक हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर न सिर्फ अपने क्षेत्र बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

17 से 22 मार्च तक चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिताओं में साहू ने सिविल सर्विस योगासन स्पोर्ट्स के रिदमिक योगासन में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं खेलो इंडिया मास्टर एथलेटिक्स में भाग लेते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में गोल्ड मेडल, 100 और 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल तथा 4×100 मीटर रिले रेस में भी सिल्वर मेडल जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

संघर्षों के बीच हासिल की बड़ी सफलता

वनांचल क्षेत्र से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। कई कठिनाइयों के बावजूद साहू ने लगातार मेहनत जारी रखी और दूसरे राज्यों के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए कम समय में यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और शिक्षा जगत में भी गर्व की अनुभूति हो रही है।

विश्व स्तर पर पहचान बनाने का लक्ष्य

अपनी सफलता पर जुगेंद्र प्रसाद साहू ने तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहेरिया, मित्र सुभाष चौहान सहित अपने सहयोगियों और स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है। कलेक्टर संजय कन्नौजे ने भी उन्हें आगामी थाईलैंड में होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Scroll to Top