कबाड़ से जुगाड़ TLM प्रदर्शनी बरमकेला में हुआ आयोजित, छात्रा जस्मिन साव को मिला प्रथम पुरस्कार..

शेयर करें...

सारंगढ़// FLN आधारित भाषा, गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण विषय के कबाड़ से जुगाड़ के तहत खंड स्तरीय टी.एल.एम. प्रदर्शनी बीआरसी भवन मे आयोजित किया गया। जिसमे संकुल स्तर से चयन हो कर आये 44 संकुल से कुल 88 प्राथमिक खंड एवं माध्यमिक खंड से प्रतिभागी शामिल हुए। इससे पूर्व प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं द्वारा शाला स्तर एवं संकुल स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। संकुल स्तर से चयनित TLM, मॉडल के साथ छात्रों को ब्लाक स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल किया गया। शा प्रा शाला पुजेरिपाली संकुल नदीगाँव से छात्रा कु जस्मिन साव (शिक्षक-गजानन प्रधान, प्रधान पाठक-सविता श्रीवास्तव) को इस प्रतियोगिता में प्रथमिक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

Join WhatsApp Group Click Here

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के साथ विजेता और उपविजेता संस्थाओं को मोमेंटो (CAC के माध्यम से) देकर छात्रों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया। संकुल समन्वयक नरेश चन्द्र प्रधान ने शाला परिवार को शुभकामनाएं दीं। बता दें कि इस प्रतियोगिता के विजेता जिला स्तर मे अपना प्रदर्शन करेंगे।

Scroll to Top