अघरिया भवन बरमकेला में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, बाल गोपाल की झांकी रही आकर्षण का केंद्र..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र बरमकेला के तत्वावधान में अघरिया भवन बरमकेला में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और समाजजन शामिल हुए।

Join WhatsApp Group Click Here

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कर्मकांडी पंडित योगेश सतपथी के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा की और सुख-समृद्धि के साथ समाज की खुशहाली की कामना की।

भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के चलते अघरिया भवन का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय परिसर में ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष गूंज उठे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आरती कर प्रसाद का वितरण किया।

बाल गोपाल की झांकी और बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन

जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की आकर्षक झांकी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का मनमोहक रूप धारण कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसे उपस्थित समाजजनों ने खूब सराहा। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का संदेश दिया गया।

अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने जताया आभार

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र बरमकेला के अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने सभी माताओं-बहनों और समाजजनों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में समाज के लोगों की सहभागिता से एकता, भाईचारा और संस्कारों की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं तथा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोगों का भी धन्यवाद किया।

Scroll to Top