शेयर करें...
रायगढ़// रायगढ़ पुलिस अधीक्षक IPS संतोष कुमार सिंह ने कोरोना से जंग जीत लिया है और अब वे अपनी ड्यूटी करने के किए पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्हीने ट्वीट कर इसकी जानकारी लोगो को दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि अब वह पूरी तरह स्वस्थ हो चुके है और जरूरत पड़े तो प्लाज्मा डोनेट करने के लिए भी तैयार है।
ज्ञात हो कि कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य करते हुए आईपीएस संतोष कुमार सिंह खुद वायरस से ग्रसित हो गए थे। जिनका पिछले 7 दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दौरान भी उनके द्वारा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए एक सच्चे पुलिस कप्तान की मिसाल कायम की गई। उन्ही की मेहनत का नतीजा है कि महानदी बाढ़ पीडितों की मदद के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “संवेदना” अभियान को रायगढ़वासियों का बेहतरीन सहयोग मिला। जिसमे हजारों परिवारों को मदद मिली है और यह अभियान आज भी जारी है। जिसमे पहले कैम्प लगाकर राहत सामग्रियों का वितरण किया गया साथ ही विभागीय टीम की मदद से गांव गांव जाकर राहत सामग्रियों का वितरण भी किया जा रहा है। वही रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से बाढ़ पीड़ित परिवारों के चेहरे खिल उठे है और वे रायगढ़ पुलिस को दिल से धन्यवाद ज्ञापित कर रहे है।





You must be logged in to post a comment.