शेयर करें...
बिलासपुर/ बिलासपुर पुलिस ने गोवा और दुर्ग में छापा मारकर 5 खाईवाल को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एलईडी टीवी, मोबाइल, नकद रकम समेत 50-50 लाख की सट्टापट्टी बरामद की है।
Join WhatsApp Group
Click Here
आईपीएल शुरू होने के साथ ही उस पर हार जीत का दांव लगाने वाले सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान जानकारी प्राप्त हुई, कि शहर के कुछ लोग राज्य के बाहर जाकर क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहे हैं। एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर उपनिरीक्षक मनोज नाइक के नेतृत्व में एक सयुंक्त टीम गठित की गई।
टीम के द्वारा गोवा पहुंचकर घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया, और तीनों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन के अपराध क्रमांक 736/20 में जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई। लाखों की सट्टा पट्टी सहित नगदी रकम मोबाइल बरामद किया गया।

