IPL क्रिकेट सट्टेबाजों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाई जारी, 57 हजार नगद, मोबाइल सहित 11.50 लाख की सट्टा पट्टी जब्त, गिरफ्त में 3 आरोपी..

शेयर करें...

रायगढ़/ बीते दिनों रायगढ़ पुलिस द्वारा आईपीएल क्रिकेट सट्टा पर की गई कार्यवाही के बाद से क्षेत्र के सट्टेबाज कुछ शांत पड़ गये थे। लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर से ऑनलाइन आईपीएल मैच पर दांव लगाया जा रहा था। जिसकी सूचना रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को मिली। जिसके बाद उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सभी प्रभारियों को सूत्र लगाकर एक बार फिर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिया।

Join WhatsApp Group Click Here

जिस पर टी.आई.सारंगढ़ थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने मुखबिरों के साथ अपने स्टाफ को क्रिकेट सट्टा पर कार्यवाही करने ब्रीफ कर क्षेत्र के बुकिज पर निगाह रखते हुए रात में प्लान बना कर एक के बाद एक तीन अलग-अलग जगहों पर रेड कर तीन लोगों को किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर हैदराबाद के मैच में ग्राहकों से मोबाइल पर ऑनलाइन दांव लगाते हुए पकड़ा , जिनके पास से 03 मोबाइल, 57,000 रूपये नगद और 11,50,000 रूपये के सट्टा-पट्टी जप्त किया गया है , जिन पर 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है

इन पर की गई कार्यवाही –

  1. स्थान – ग्राम बडे घौठला मेन रोड, आरोपी – अंशु साहु पिता जय गोपाल साहु उम्र 24 साल सा. बडे घौठला थाना सारंगढ, 4 लाख रूपये का सट्टा पट्टी पर्ची, नकदी रकम 17,750 रूपये, एक होनर कम्पनी का मोबाईल ।

2. स्थान – ग्राम बटाउपाली , आरोपी – परेश पटेल पिता मधुसुदन पटेल उम्र 26 साल सा. बटाउपाली थाना सारंगढ़, 4 लाख रूपये का सट्टा पट्टी पर्ची, नकदी रकम 22,750 रूपये, एक जियो कम्पनी का मोबाईल ।

3. स्थान – दानसरा बैरियर के पास, आरोपी – कमल मालाकार पिता स्व. तेजराम मालाकार उम्र 27 साल सा. दानसरा थाना सारंगढ, 3,50,000 रूपये का सट्टा पट्टी, नकदी रकम 16500 रूपये, एक एमआई. कम्पनी का मोबाईल ।

Scroll to Top