अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़: 21 मोटरसाइकिल बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायगढ़// छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बाइक चोरी की लगातार घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस कार्रवाई में मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी शिव नागवंशी अब भी फरार है।

Join WhatsApp Group Click Here

मुखबिर की सूचना से खुला पूरा नेटवर्क

पुलिस को सूचना मिली थी कि लैलूंगा क्षेत्र का सुखदेव चौहान अपने साथी शिव नागवंशी के साथ मिलकर पूंजीपथरा, धरमजयगढ़ और ओडिशा के भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेच रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ।

ऐसे करते थे बाइक चोरी

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी पेशे से ड्राइवर हैं और गाड़ियों की मरम्मत का काम जानते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए वे पेचकस जैसे सामान्य औजारों से बाइक का लॉक तोड़कर चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइक को सुनसान जगहों पर छिपाकर रखा जाता और फिर कम कीमत पर बेच दिया जाता था।

9 खरीदार भी चढ़े पुलिस के हत्थे

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 लोगों ने इस गिरोह को बढ़ावा दिया। पुलिस ने सभी खरीदारों को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं मुख्य आरोपी के ठिकाने से 7 अन्य बाइक जब्त की गईं।

इस कार्रवाई से पूंजीपथरा और धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज बाइक चोरी के कई मामलों का खुलासा हुआ है। गिरोह ने छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा के कई इलाकों में भी वारदातों को अंजाम दिया था।

15 लाख की संपत्ति जब्त, सख्त कार्रवाई जारी

पुलिस ने कुल 21 मोटरसाइकिल बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल गिरोहों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. सुखदेव चौहान – ग्राम धौराडांड, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़
  2. कार्तिक राम डूंगडूंग – ग्राम धौराडांड
  3. रामकुमार वैष्णव – ग्राम जमुना
  4. केशव यादव – ग्राम धौराडांड
  5. भोजराम पैंकरा – ग्राम नावागांव
  6. जगदीश पैंकरा – ग्राम किलकिला
  7. शिवचरण चौहान – ग्राम लोहडापानी
  8. सुखचरण चौहान – ग्राम लोहडापानी
  9. अमित कुमार नागवंशी – ग्राम लोहडापानी
  10. शिवप्रसाद विश्वकर्मा – ग्राम मुकडेगा
  11. फरार आरोपी : शिव नागवंशी – ग्राम किलकिला
Scroll to Top