शेयर करें...
सारंगढ़// सरिया अटल चौक में पाकिस्तान का झंडा फहराने के मामले में माहौल गरम हो गई है। एक ओर जहां सुबह की घटना होने के बाद भी शाम तक कार्रवाई नही करने का आरोप लगाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर शाम को भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश जाहिर करते हुए थाना का घेराव किया और भारत माता की जय के नारों के साथ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की गई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मामला पंजीबद्ध कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए मामले को शांत करवाया।

आपको बता दें कि सरिया के अटल चौक स्थित फल दुकान संचालक द्वारा अपने छत में पाकिस्तान का झंडा फहराया गया था जिसके बाद नगर में तनाव की स्थित निर्मित हो गई थी। देखते ही देखते यह मामला सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वही मामला बिगड़ते देख पुलिस ने झंडा को उतारकर जब्त किया था।
शाम को प्रदर्शन के दौरान भारत माता की जय के नारों के साथ दोषियों पर राष्ट्रदोष का मामला दर्ज होने की मांग किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस द्वारा नगरपंचायत उपाध्यक्ष को प्रार्थी बनाकर मामला दर्ज किया गया और उचित कार्रवाई का आश्वाशन देते हुए मामले को शांत करवाया गया है। इस मौके पर थाना प्रभारी व स्टाफ के अलावा पुलिस के उच्चाधिकारी भी पहुचे हुए थे।





You must be logged in to post a comment.