दंतेवाड़ा दुष्कर्म केस में नया खुलासा : महिला ने लगाए गंभीर आरोप, सहायक आयुक्त ने कहा: पैसों के लिए कर रही ब्लैकमेल..

शेयर करें...

दंतेवाड़ा// बीजापुर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त आनंद सिंह पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर कई सालों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गीदम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का दावा है कि आरोपी ने 2018 से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और तीन बार गर्भपात भी करवाया। जब शादी की बात की गई तो संपर्क तोड़ दिया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

महिला ने बताया कि वो 16 मई से थाने के चक्कर काट रही थी, लेकिन केस 26 मई को दर्ज किया गया। हैरानी की बात ये है कि अभी भी शारीरिक शोषण की धाराएं नहीं जोड़ी गई हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिस आरोपी का पक्ष ले रही है।

डिजिटल सबूत भी सौंपे

पीड़िता ने मीडिया को कॉल रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल सबूत सौंपे हैं। एक ऑडियो क्लिप में महिला के साथ मारपीट की आवाजें सुनी जा सकती हैं। महिला का कहना है कि ये आवाजें आनंद सिंह की हैं।

सहायक आयुक्त का पलटवार – ब्लैकमेल कर रही महिला

आनंद सिंह ने भी पुलिस को छह पेज का आवेदन दिया है। उन्होंने महिला पर ब्लैकमेलिंग और एक करोड़ रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। आवेदन में यह भी स्वीकार किया गया है कि उनके महिला से शारीरिक संबंध थे।

जान से मारने की धमकी का आरोप

महिला ने दावा किया कि आनंद सिंह की तरफ से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं। कुछ कर्मचारी उसे धमकाने आ रहे हैं और खुद आनंद सिंह भी जान से मारने की धमकी दे चुका है।

पुलिस जांच में जुटी

दंतेवाड़ा एएसपी आरके बर्मन ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर गीदम थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। मामला अभी जांच में है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

इस सनसनीखेज मामले में अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं। सवाल उठता है – क्या पीड़िता को मिलेगा न्याय, या फिर ये केस भी फाइलों में दब जाएगा?

Scroll to Top