शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// पीएम श्री स्कूल बालक प्राथमिक शाला सरिया में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 के तहत सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अंकेक्षण में कुमारी दीप किरण सोरैग टीम प्रमुख के रूप में रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत शाला परिवार द्वारा सभी टीम सदस्यों और पालकों के स्वागत से हुई। स्वागत रंगोली, तिलक, फूल और तालियों के साथ किया गया, जिससे पूरे परिसर का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।
अंकेक्षण के दौरान टीम के सभी सदस्यों ने बारी-बारी से रूब्रिक्स प्रश्नावली और अन्य संबंधित प्रश्नों के आधार पर सभी कक्षाओं के बच्चों से बातचीत की। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए और अपनी सीखने की प्रक्रिया साझा की। सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता इस कार्यक्रम की खास बात रही।
कार्यक्रम के दौरान मिड डे मील योजना के अंतर्गत न्योता भोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों और टीम सदस्यों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, मोतीलाल स्वर्णकार पार्षद, पिंटू मेंहर पार्षद, जयप्रकाश सोनी सामाजिक कार्यकर्ता, आशुतोष स्वर्णकार पार्षद, लवलेश प्रधान उपस्थित रहे। टीम प्रमुख कुमारी दीप किरण सोरैग के साथ सदस्य पिंकी प्रधान, संयुक्ता भोय, विशाखा सिदार, किरण सिदार और मनोज पुरी शामिल थे।
विद्यालय की ओर से प्रधान पाठक तनुजा प्रधान तथा शिक्षक परमेश्वरी भोय, संध्या सिदार, महेंद्र कुमार राठौर, वैष्णवी सिदार, हेमकंती सिदार, तिलोत्तमा यादव और भोलेनाथ चौहान ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक उत्साह और सहयोग की भावना के साथ हुआ, जहां सभी ने शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।



You must be logged in to post a comment.