शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी को लेकर सियासत बढ़ गई है। कांग्रेस का आरोप है कि 2023 में वोटों की हेराफेरी हुई है। इसे लेकर पीसीसी ने सभी जिला, शहर, नगर ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को निर्देश जारी किया है।
पार्टी ने कहा है कि अपने अपने क्षेत्र में मतदाता सूची का पुनर्निरीक्षण करें। 5 बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए गए है। डुप्लीकेट मतदाता, फर्जी और अमान्य पते, एक ही पते पर थोक में मतदाता, अमान्य पते और फॉर्म सिक्स का दुरुपयोग करने की जांच की जाएगी। जल्द जांच कर पीसीसी को डिटेल जानकारी दी जाएगी।
वोट चोरी को लेकर कांग्रेस मतदाता सूची की जांच करेगी। अब इस मामले में बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस को भी हार को स्वीकारने में दिक्कत है। पहले EVM, अब मतदाता सूची में आ गए हैं। जनता ने कांग्रेस को किनारे कर दिया है। कांग्रेस निरीक्षण कराए, दिक्कत नहीं है।