शेयर करें...
रायपुर// छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अवार्ड प्रदान किया गया है। जिन अधिकारियों को यह प्रतिष्ठित जिम्मेदारी मिली है, उनमें तीर्थराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल चौबे, संदीप अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, बीरेंद्र पंचभाई और आशीष टिकरिहा शामिल हैं।
Join WhatsApp Group
Click Here
इस निर्णय के साथ ही छत्तीसगढ़ के IAS कैडर में सात और अधिकारियों की संख्या बढ़ गई है। यह अवार्ड न केवल संबंधित अधिकारियों के लिए उपलब्धि है, बल्कि राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है।




You must be logged in to post a comment.