शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को जवाबी कार्यवाही करने वाले भारतीय सेना के सम्मान में सारंगढ़ जिला मुख्यालय सहित बरमकेला और सरिया में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस और सेना के जवान सहित सैकड़ों की संख्या में आम जनता शामिल हुई।
जिला मुख्यालय में आयोजित रैली देशभक्त झांसी की रानी लक्ष्मी बाई कॉम्प्लेक्स से प्रारंभ होकर भारत माता चौक में विराम किया गया। इस रैली में समाज के सभी वर्गों ने हिस्सा लिया। डीजे में देशभक्ति गीतों और भारत माता की जय, जय जवान जय किसान जैसे देशभक्ति नारों से रैली गूंज उठा। इस अवसर पर भारतीय सेना सहित अन्य अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिक, जिले के नागरिकगण, पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, उपाध्यक्ष अजय नायक, ज्योति पटेल, दिनेश जांगड़े, शिवकुमारी चौहान, समीर सिंह, रवि तिवारी, अमित अग्रवाल, पत्रकारगण, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय सहित जिले के अधिकारी, नगरपालिका सारंगढ़ के सीएमओ राजेश पांडेय और उनके कर्मचारीगण शामिल हुए।
बरमकेला तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग

जिले के जनपद पंचायत बरमकेला के तत्वावधान में भारतीय सेना के सम्मान में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस तिरंगा रैली में जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, नगर पंचायत, कृषि विभाग, पटवारी, मनरेगा सहित अन्य विभाग व जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक रैली में शामिल हुए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय पटेल के नेतृत्व में निकली इस रैली में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियो के हाथों में तिरंगा था।
रैली तहसील कार्यालय से शुरू हुई और अटल चौक, सुभाष चौक से होते हुए जनपद कार्यालय में समापन किया गया। यह तिरंगा रैली पहलगांव में हुई आतंकी घटना के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खुशी में लोगों ने जोशपूर्ण नारे लगाए। पूरे मार्ग पर ‘भारत माता की जय’, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘देश के शहीद अमर रहें’ के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
अजय पटेल सीईओ ने कहा कि यह आयोजन भारतीय सैनिकों के साहस और शौर्य को सम्मान देने का प्रतीक था। भारत-पाक तनाव के दौरान वीर जवानों ने हर चुनौती का डटकर सामना किया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष ओंकार पटेल, ताराचंद पटेल जनपद सदस्य, मनोहर नायक विधायक प्रतिनिधि, राजू नायक उपाध्यक्ष न.प.,अजय पटेल सीईओ, शनि राम पैंकरा तहसीलदार, अनिल कुमार सोनवानी मुख्य नगरपालिका अधिकारी, चक्रधर नायक, कमलेश कुमार मेहरा मनरेगा सहित अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि के अलावा देशभक्त नागरिकगण इस तिरंगा रैली में शामिल हुए।
सरिया के तिरंगा यात्रा में लगा भारत माता का जयकारा

जिले के नगर पंचायत सरिया के तत्वाधान में भी भारतीय सेना के सम्मान में भव्य तिरंगा रैली का आयोज किया गया। जिसमें सूबेदार मेजर तेजराम डनसेना, नायक हरिशंकर प्रधान और सीआईएसफ के इंस्पेक्टर धनपति जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराप,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, नगर पंचायत सरिया के अधिकारी कर्मचारी सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी शामिल हुए। यह रैली नगर के गांधी चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न चौक चेहरों से होते हुए गुजरी। इस रैली में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खुशी में जोशपूर्ण नारे लगाए गए। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
उल्लेखनीय है कि भारत में पाकिस्तान ने कई बार आतंकियों के माध्यम से क्षति पहुंचाया है। पहलगाम में किए आतंकी घटना के विरुद्ध भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर अपना बदला लिया है।
You must be logged in to post a comment.