सरिया में कांग्रेस संगठन को मजबूती, हिमांशु पाणीग्राही बनाए गए ब्लॉक प्रभारी महामंत्री..

शेयर करें...

सारंगढ़–बिलाईगढ़// ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम नियुक्ति की गई है। नगर पंचायत सरिया निवासी हिमांशु पाणीग्राही को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया का प्रभारी महामंत्री (प्रशासनिक) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया के अध्यक्ष उग्रसेन साहू द्वारा जारी किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जारी आदेश के अनुसार, हिमांशु पाणीग्राही से यह अपेक्षा जताई गई है कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों का सफल संचालन करेंगे, जिससे कांग्रेस संगठन को और मजबूती मिलेगी। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव की उपस्थिति में ब्लॉक अध्यक्ष उग्रसेन साहू सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिमांशु पाणीग्राही को बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। उपस्थित नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और कार्यशैली से संगठन को जमीनी स्तर पर लाभ मिलेगा।

नव-नियुक्त प्रभारी महामंत्री हिमांशु पाणीग्राही ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Scroll to Top