शेयर करें...
सरगांव- पथरिया विकासखंड के क्षेत्र में पिछले नौ सालों से शिक्षको के द्वारा वर्ष में चार बार आयोजित होने वाली समरसता मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता सह सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन सरगांव के उन्मुक्त खेल मैदान में नववर्ष के उपलक्ष्य में सुबह 8 बजे प्रारंभ किया गया जिसमे आए हुए अतिथियों का पुष्पगुच्छ व बैच लगाकर स्वागत किया साथ ही मैदान में जाकर टॉस कराया गया उसके बाद व्यवसायी व पत्रकारों की टीम सरगांव, पुलिस विभाग,अशासकीय कर्मचारी इलेवन के साथ टीम अंडा,सिलपुरी व पथरिया सहित 6 टीमो के बीच बारी बारी मैच को सफलतापूर्वक संपन्न कराया साथ ही मैच जीते हुए टीम को मुख्यातिथि राजेंद्र शुक्ला , अंबालिका साहू के द्वारा शील्ड के साथ बधाई देते हुए कहा की हार जीत खेल में लगा रहता है एक टीम की जीत होती है तो एक टीम की हार होती है टीम हार गई परंतु वास्तविक में उससे सीख मिलती है खेल के माध्यम से लोगों में आपस में जोड़ना होता है

इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों को एक मंच में लाने का है जो कि सिद्ध होता नजर आ रहा है है इसके माध्यम से शिक्षको के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजन,रक्षा क्षेत्र में जाने वाले बच्चों को कैरियर गाइडेन्स, मैराथन प्रतियोगिता,सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण, व्यक्तित्व विकास व अनेक खेलकूद,सांस्कृतिक व साहित्यिक क्रियाकलापों के साथ असहाय व जरूरतमंदों को फल कपड़े भोजन दान सहित अनेक आयोजन किया जाता है।

उक्त कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष बिलासपुर राजेंद्र शुक्ला , जिला पंचायत सभापति अंबालिका साहू नगर पंचायत अध्यक्ष बोदरी परदेसी ध्रुवंशी जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनोज पांडे सभापति प्रतिनिधि अशोक जोतवानी नगपुरा सरपंच निर्मल दिवाकर , मुकेश साहू,कृष्णा साहू ,दबेश साहू, मनीष यादव हरि विश्वकर्मा ,हेमंत साहू ,गोविंद साहू , भेकचंद साहू,रिजवान हक के साथ पथरिया विकासखंड के शिक्षको में ललित यादव,नाथू ध्रव, मोहिंदर वर्मा, देव कुमार प्रधान, प्रमोद राजपूत,हनुमान राजपूत, रुद्र राजपूत साथी जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार शिव पांडे, शानू खान, रजा मेमन, अशोक विश्वकर्मा, राजकुमार यादव,नारायण बंजारे,वरिष्ठ नागरिकगण,परिक्षेत्र के व्यवसायी व क्षेत्र के युवा शक्ति भी शामिल हुए।



You must be logged in to post a comment.