डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर सस्पेंड, 10 लाख की पेनाल्टी की धमकी देने का भी आरोप..

शेयर करें...

रायपुर// डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ीं जीएसटी विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर अंचला गिरी को राज्य कर आयुक्त ने निलंबित कर दिया है। कांकेर में पदस्थ अंचला गिरी को रायपुर और जगदलपुर की संयुक्त एसीबी टीम ने एक कबाड़ कारोबारी की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। अब गिरफ्तारी के बाद विभाग ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई की है।शहर खोजें

Join WhatsApp Group Click Here

कारोबारी ने लगाए थे गंभीर आरोप

मामले में शिकायतकर्ता कबाड़ कारोबारी ने आरोप लगाया था कि 18 नवंबर को उसकी स्क्रैप से लदी गाड़ी को रोक लिया गया था। कारोबारी का दावा है कि वाहन में माल से संबंधित बिल मौजूद होने के बावजूद कार्रवाई की धमकी दी गई। आरोप है कि अंचला गिरी ने गाड़ी पर कार्रवाई करने की बात कहते हुए 10 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने की बात कही थी, जबकि वाहन में लदे स्क्रैप की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी।

दो लाख से शुरू हुई मांग, डेढ़ लाख में तय हुआ सौदा

शिकायतकर्ता के मुताबिक, मामला खत्म करने के एवज में शुरुआत में दो लाख रुपये की मांग की गई थी। बाद में डेढ़ लाख रुपये देने पर सहमति बनी। इसमें से 50 हजार रुपये पेनाल्टी के रूप में काटने और शेष एक लाख रुपये घर पहुंचाकर देने की बात तय हुई थी।

एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा

कारोबारी की शिकायत के बाद एसीबी ने जांच कर जाल बिछाया और तय रकम लेते हुए अंचला गिरी को गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत की रकम पहुंचाने वाले सहयोगी इमरान मेमन को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।

गिरफ्तारी के बाद विभाग ने किया निलंबित

एसीबी की गिरफ्तारी के बाद अब राज्य कर आयुक्त ने अंचला गिरी को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद मामला अब आपराधिक जांच के साथ विभागीय कार्रवाई के दायरे में भी आ गया है।

https://rj24news.com/gst-official-arrested-red-handed-while-accepting-a-bribe-of-rs-1-5-lakh-major-action-by-the-anti-corruption-bureau-following-
Scroll to Top