शेयर करें...
पथरिया
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक पथरिया के ग्राम पंचायत मुंडादेवरी मे आयोजित कृषक सम्मान समारोह एवं मुलाक़ात कार्यक्रम मे पहुचे क्षेत्रीय छाया विधायक व कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष बिलासपुर राजेन्द्र शुक्ला का ग्रामवसियो के द्वारा आतिशी व डीजे से भव्य स्वागत कर कार्यक्रम स्थल पर माताए – बहनो द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किये, शुक्ला ने ग्राम के वरिष्ठ किसानो को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किये व मंच के माध्यम से सभी से हालचाल जान पूछे की धान खरीदी मे किसी प्रकार की कोई दिक्क़त तो नही हो रहा है, रकबा मे किसी का कोई परेशानी नही आया तो ग्रामीणों ने एक स्वर मे बोले नही, भूपेश सरकार मे हम किसानो को बहुत सुविधा मिल रहा है, और इस बार तो धान का राशि भी बढ़ गया, उक्त बाते जाने शुक्ला ने ग्रामीणों से सुनने पर बोले की हमारे मुख्यमंत्री भूपेश सरकार ने किसानो के साथ साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने हेतु तरह तरह के योजनाए लाकर किसी भी तरह से ग्राम की आमदनी बढ़ा रहे है, चाहे वो गोधन न्याय योजना के द्वारा गोबर गौमूत्र खरीदी हो, चाहे वो गौठान मे मनरेगा के तहत कार्य देकर हो चाहे महिला समूह द्वारा दिये बनाने से लेकर गोबर खाद, वर्मी खाद चूड़ी, पेंट, रंगोली या स्वदेशी उत्पादों को बनाने हेतु कार्य देकर हो किसी भी प्रकार से ग्राम को संपन्न कर रहे है क्योकि भूपेश बघेल जानते है

शहर विकास हेतु ग्राम व ग्रामवासियो का बहुत बड़ा योगदान होता है कहते हुए आगामी चुनाव मे कांग्रेस की विधायक बनाने हेतु निवेदन कर किसानो व ग्रामीणों की छोटी छोटी समस्यो को तुरंत निपटारा किये।
एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष जयप्रकाश लोधी जी का केक कटवाकर जन्मदिन मनाये।
उक्त कार्यक्रम मे ब्लॉक अध्यक्ष राजा ठाकुर, जनपद सदस्य रवि वर्मा, कोकड़ी जनपद सदस्य मरकाम , ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश मीरी, मुन्ना कौशिक, आकाश दिव्य सहित ग्राम से प्रमुख रूप मे पंच रामु सिंह राजपूत, प्रतिनिधि महेन्द्र राजपूत, शिवप्रसाद पाल, रोशन लाल राजपूत, गया प्रसाद नेताम, पूषउ निषाद, दीपक मरावी, भगवात निषाद, मोतीलाल राजपूत, राधे राजपूत, रामु मरावी, नरेन्द्र नेताम सहित भारी संख्या मे ग्रामवासियों के साथ किसान उपस्थित रहे।



You must be logged in to post a comment.